फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ganapati seated in a chariot decorated with flowers was bid farewell with teary eyes

Mandi News: फूलों से सजे रथ में विराजमान गणपति को नम आंखों से दी विदाई

Sun, 07 Sep 2025 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ganapati seated in a chariot decorated with flowers was bid farewell with teary eyes
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर जोगिंद्रनगर से विदा हुए गणपति को बडोण स्थित गणेश घाट में हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहर के पुराने पंजाब नेशनल बैंक और रामलीला मैदान में सजे दोनों ही पंडालों में हवन के दौरान सैकड़ों लोगों ने पूर्णाहुति डाली।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12 बजे शहर के दोनों पंडालों से गणपति की प्रतिमा को फूलों से सजे एक विशेष रथ में विराजमान कर गणपति बप्पा को विदाई दी गई। जिला भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य मेघना ठाकुर, जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया और गणेश भक्तों ने नाचते झूमते हुए शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। भक्तों की आंखें भी नम दिखीं। देरशाम करीब चार बजे मच्छयाल के बडोण स्थित गणेश घाट में गणपति की पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हुआ। यह 6 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

शहर में 27 अगस्त को गणपति महोत्सव का आगाज हुआ था। दस दिनों तक गणपति की पूजा-अर्चना के बाद विदाई दी गई। बडोण स्थित गणेश घाट में गणपति को विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं के लिए दानी सज्जनों और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पर भंडारों की भी व्यवस्था की। गणपति बप्पा को शहरवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ विदा किया। इस दौरान दमकल विभाग के जवान भी मौके पर तैनात रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed