फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   games result

मंडी में तांदी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Thu, 03 Dec 2015 09:58 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
games result

जिला के गोहर उपमंडल की छपराहण पंचायत के कूट गांव में द्विवार्षिक मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक देव-देवताओं ने भाग लिया। देवताओं के मिलन से पूरी मेला भक्तिमय होगा।

विज्ञापन


इस मेले में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें तांदी टीम ने वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती। छपराहण पंचायत के प्रधान रूप लाल और उपप्रधान वेद कुमार ने बताया कि मेले में देव बालाकामेश्वर (बन्यूरी), माता बगलामुखी बाखली, देव कुड़ी नाग तांदी, देवी कोयला, देव झूहणू नाग, देव सत नारायण, देवी कड़ीकढासन और देवी कन्हीकनासन ने अपने देवलूओं के साथ शिरकत की।
विज्ञापन


एक दिवसीय मेले के मौके पर युवक मंडल कूट (छपराहण) की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। युवक मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तांदी और सरोआ की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें तांदी ने सरोआ को 2-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 4100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100 रुपये नगद राशि इनाम के रूप में दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed