फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fury among pensioners of Transport Corporation due to non-release of pension

Mandi News: जोगिंद्रनगर में दस पुलिस कर्मी संभालेंगे यातायात व्यवस्था

Mon, 15 May 2023 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 15 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fury among pensioners of Transport Corporation due to non-release of pension
मंडी-पठानकोट उच्च मार्ग पर सोमवार को लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर में जाम की समस्या में सुधार को लेकर पुलिस ने कर्मियों की संख्या को बढ़ाकर पर्यटन सीजन में बड़ी राहत दी है।
मुख्य चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मियों के अलावा मंडी-कांगड़ा सीमा घट्टा से नारला तक रोजाना हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग कर यातायात को व्यवस्थित करेगी। रेड लाइट के पास भी पुलिस कर्मियों की संख्या को बढ़ाया गया है। ऐसे में अब शहर में जाम की समस्या में सुधार की उम्मीद है। अब तक चार किलोमीटर क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित करने के लिए तीन से चार पुलिस कर्मी ही नजर आते थे। इनमें अगर कोई अवकाश पर चला जाए तो यातायात व्यवस्था चरमरा जाती थी। जाम से हाईवे की सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाने से पैदल चलने वालों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने पटरी पर यातायात व्यवस्था को लेकर कई समाचार प्रकाशित किए। अब इस पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने गंभीरता दिखातेे हुए करीब दस यातायात पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेवारी सौंपी है। इनमें सब इंस्पेक्टर रैंक के एक पुलिस अधिकारी के साथ एएसआई और हेड कांस्टेबल भी यातायात व्यवस्था को देखेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पर्यटक सीजन में मंडी-कांगड़ा सीमा से रोजाना चार हजार से अधिक वाहन 24 घंटे में कुल्लू-मनाली और शिमला के लिए रवाना हो रहे हैं। इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

मंडी-पठानकोट उच्च मार्ग पर सोमवार को लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

मंडी-पठानकोट उच्च मार्ग पर सोमवार को लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed