फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   function in mandi college

मंडी कॉलेज के उत्सव में दिखा कला का हर रंग

Wed, 29 Mar 2017 10:12 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 29 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
function in mandi college
लोकगीत पेश करती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के सीएससीए उत्सव में लोक कलाओं का हर रंग बुधवार को देखने को मिला।  80 के दशक में वल्लभ कॉलेज के सीएससीए सांस्कृतिक कार्यक्रम को उत्सव का नाम दिया गया।  उस समय कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य और समारोह के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रो. प्रियवत विष्ट और विशेष अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. रमेश रवि के प्रयासों से इस उत्सव को पहचान मिली। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को उत्सव का नाम देने का आइडिया प्रो. प्रियवत विष्ट और प्रो. रमेश रवि को देश की राजधानी में आयोजित एक लोकोत्सव से ही मिला था। उत्सव नाम देने के बाद लोक कलाओं को सहेज कर छात्रों को इसके लिए प्रेरित करना ही इस उत्सव की पहचान बन गई। तीन दशक से इस उत्सव में लोक कलाओं को एक मंच मिल रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय छात्र संगठन (सीएससीए) का सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मुख्यातिथि एवं पूर्व प्राचार्य और सेवानिवृत्त संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रो. प्रियव्रत बिष्ट ने बतौर मुख्यातिथि ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जीवन में बहुत महत्व है। इससे संस्कृति का संवर्द्धन होता है। समारोह में सेनानिवृत्त प्राचार्य प्रो. रमेश रवि ने विशेष अतिथि के रूप से भाग लिया। रंगमंच से जुड़े प्रो. रमेश रवि ने कहा कि मंडी से बहुत से होनहारों ने रंग मंच, सिने जगत, बॉलीवुड और हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। इस दौरान मंडी कॉलेज के प्रधानाचार्य आईडी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक, खेलकूद व अन्य ऐसी ही गतिविधियों का विशेष महत्व है और इससे विद्यार्थियों की छुपी हुई प्रतिभा बाहर आती है।
विज्ञापन


समारोह में लोक नृत्य, लोकगीत, लोक संगीत, भजन, फिल्मी गीत, प्रश्नोत्तरी स्पर्धा, निबंध प्रतियोगिता, एकल गीत, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग, स्पॉट पेंटिंग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। लोकगीत में शिवानी प्रथम, इंदु द्वितीय और मुनीष तृतीय, प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में धमेश्वर और मुकेश की टीम प्रथम, विशाल और पवन की टीम द्वितीय और सुमित व कनिका की टीम तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में कहकशा प्रथम, भयोश्री द्वितीय और नीलम तृतीय, कविता पाठ में इशांत प्रथम, प्रतिमा द्वितीय और पवन तृतीय, भजन स्पर्धा में मनीष प्रथम, पंकज द्वितीय व विभूति तृतीय, एकल नृत्य में पवन प्रथम, अंकित और हेमलता द्वितीय और कुसुम तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में संगीत विभाग की प्रो. अनुपमा, प्रो. राजेश और पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डा. चमन प्रेमी ने भूमिका निभाई। इस दौरान सीएससीए अध्यक्ष नितेश, महासचिव नेहा, उपाध्यक्ष जीवना और सहसचिव मुनीष कुमार सहित उप प्राचार्य नीलम शर्मा, प्रो. अनिल ठाकुर, प्रो. पूर्ण चौहान, एनसीसी एयर विंग अधिकारी डा. चमन प्रेमी, मेजर चेतन सिंह, लेफ्टिनेंट स्मृति ठाकुर, अंडर ऑफिसर योगराज सहित शिक्षक, गैर शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed