फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   FPO will form a group for the benefit of farmers

Mandi News: किसानों के हित के लिए समूह बनाएगा एफपीओ

Thu, 08 May 2025 04:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 04:26 PM IST
विज्ञापन
FPO will form a group for the benefit of farmers
संगठित करने, आर्थिकी सुधारने के लिए कार्य करेगा कृषक हितार्थ समूह
विज्ञापन

डिजिटल पर न चलाएं...

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। किसान उत्पादक संगठन स्योहली अब कृषक हितार्थ समूह (फार्मरज इंटरस्ट ग्रुप) बनाएगा। यह समूह किसानों को संगठित रूप से कार्य करने, अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और कृषि गतिविधियों में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा। समूह के सदस्यों को संगठन की ओर से मानदेय भी दिया जाएगा। जिले के बल्ह और नाचन क्षेत्र की सीमा पर स्योहली में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) करीब तीन साल से कार्य कर रहा है। यह संगठन किसानों को उचित दर पर बीज, खाद और कृषि उपकरण उपलब्ध करवा रहा है।
किसानों के उत्पादों को उचित दाम पर बेचने के लिए भी कार्य कर रहा है। इस क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती करते हैं। टमाटर को बेचने में भी यह संगठन मदद करेगा। बाहरी राज्यों के व्यापारियों से संपर्क साध कर टमाटर की बिक्री करेगा, ताकि किसानों को इधर-उधर न भटकना पड़े। किसानों के खेतों से टमाटर की खरीद की जाएगी। बाहरी राज्यों के व्यापारियों को बुला कर सीजन खत्म होने तक उनके ठहराव की व्यवस्था भी एफपीओ ही करेगा। कृषक हितार्थ समूह के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के किसानों के संपर्क में रहेंगे। किसानों को बीज, खाद और टमाटर की बिक्री के लिए क्रेट भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

....
संगठित रूप से कार्य करने से किसानों को बड़ी मात्रा में उत्पादन करने और अपनी उपज को बेहतर ढंग से बेचने में मदद मिलेगी। किसान एक साथ मिलकर अपने उत्पादों को बेहतर ढंग से बेच सकेंगे। किसानों को एक साथ लाने और उनके बीच सामाजिक संबंध स्थापित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भगत राम, मुख्य सलाहकार, किसान उत्पादक संगठन स्योहली
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed