{"_id":"571fa7bb4f1c1b7827a9181a","slug":"fourty-eight-student-selected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपस प्लेसमेंट में 48 छात्र चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपस प्लेसमेंट में 48 छात्र चयनित
मंडी
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर के राजकीय बहुतकनीकी में कैंपस प्लेसमेंट के लिए उपस्थित छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में मंगलवार को नामी बहुराष्ट्रीय जापान की मित्सुबा स्किल इंडिया लिमिटेड कंपनी गुडगांव ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। कंपनी की तरफ से सहायक प्रबंधक प्रोडक्शन और बिजनेस हेड शैलेंद्र पांडे ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के प्रधानाचार्य ई. आरके शर्मा ने कहा कि इस कैंपस प्लेसमेंट में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर, अंबोटा, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू तथा निजी पॉलीटेक्निक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग तथा मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 49 छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट में उक्त कंपनी के अधिकारियों द्वारा लिखित परीक्षा एवं पर्सनल साक्षात्कार के बाद 48 छात्राओं को कंपनी ने चयनित किया।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से चयनित प्रशिक्षणार्थियों को पहले साल नौ हजार रुपये, दूसरे साल 10 हजार 500 रुपये और तीसरे साल 13 हजार पांच सौ रुपये का पैकेज बतौर प्रशिक्षु दिया जाएगा। चयनित 48 विद्यार्थियों में से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर से 13, अंबोटा से दो, कांगड़ा से 14, हमीरपुर से 8, बिलासपुर से 2, कुल्लू से 3, ड्रीम्ज बहुतकनीकी के 4, सिरडा से एक तथा ग्रीन हिल बहुतकनीकी संस्थान सोलन से एक का चयन हुआ है। उन्होंने सभी चयनित छात्रों और प्राध्यापकों को बधाई देते हुए बताया 28 अप्रैल को भी कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कॉलेज में किया जाएगा।
विज्ञापन