{"_id":"68b191efbf32cd9991023e6c","slug":"fourlane-collapsed-near-nine-miles-20-meters-submerged-mandi-news-c-90-1-ssml1045-167586-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नौ मील के पास धंसा फोरलेन, 20 मीटर बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नौ मील के पास धंसा फोरलेन, 20 मीटर बहा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर अब मंडी-पंडोह के बीच नौ मील के पास शुक्रवार सुबह भारी बारिश के बाद सड़क के किनारे डंगा ध्वस्त हो गया। इससे करीब 20 मीटर हाईवे ब्यास नदी की ओर ढह गया। हादसे के बाद फोरलेन को यातायात के लिए एकतरफा कर दिया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों सूरत, देवेंद्र आदि ने कहा कि यह स्थिति अचानक नहीं बनी। काफी समय से इस जगह पर दरारें आनी शुरू हो गई थीं। पानी की निकासी के लिए बना कल्वर्ट भी लंबे समय से बंद पड़ा था। इससे इस जगह सड़क पर ही पानी बह रहा था। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और निर्माता कंपनी को इस खतरे के प्रति आगाह किया, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और निर्माता कंपनी से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएं। उधर, निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के चलते यह नुकसान हुआ है। अब इस स्थान पर एक नई और मजबूत सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। बंद पड़े कल्वर्ट को भी जल्द ठीक किया जाएगा। क्षतिग्रस्त लेन को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। संवाद