{"_id":"6a4b921829fb16eca305e313","slug":"four-roads-spruced-up-using-fdr-technology-mandi-news-c-90-1-mnd1001-203720-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एफडीआर तकनीक से चार सड़कें चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एफडीआर तकनीक से चार सड़कें चकाचक
विज्ञापन
50 करोड़ से हुआ 53 किमी सड़कों का कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सदर क्षेत्र के तहत चार प्रमुख सड़कों का कायाकल्प फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक के माध्यम से किया गया। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुईं ये सड़कें अब पूरी तरह से यातायात के लिए तैयार हैं। परियोजना के तहत मंडी सदर की कुल 53 किलोमीटर लंबी चार सड़कों को अपग्रेड किया गया है। इनमें मझवाड़, केहन वाल, अणा कैंची और बाडी गमाणूं सड़कें शामिल हैं। इनका कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
पारंपरिक पद्धति की तुलना में यह तकनीक काफी किफायती और टिकाऊ है। इसमें नई गिट्टी या पत्थरों की जरूरत कम होती है। इससे पहाड़ों का सीना चीरने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस तकनीक से बनी सड़कों की भार वहन क्षमता तीन से चार गुना बढ़ जाती है। लोक निर्माण विभाग मंडल मंडी के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से एफडीआर तकनीक के माध्यम से 53 किमी की चार सड़कों का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।