फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four lane wall collapsed in Bijni, traffic remained blocked for two hours

Mandi News: बिजनी में फोरलेन का डंगा धंसा, दो घंटे यातायात रहा अवरुद्ध

Fri, 27 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Four lane wall collapsed in Bijni, traffic remained blocked for two hours
मंडी में बिजनी के पास निर्माणाधीन एनएच के धंसने के बाद वैक​ल्पिक मार्ग बनाने में जुटी मशीनरी। स
मंडी/पधर। जिले में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पठानकोट-मंडी एनएच पर बिजनी के पास निर्माणाधीन फोरलेन का डंगा शुक्रवार सुबह अचानक धंस गया। यहां कंपनी प्रबंधन ने आनन फानन में मशीनरी लगाकर पहाड़ी की कटाई कर मार्ग बनाया। करीब दो घंटे तक हाईवे बंद रहा। इसी तरह माणा के समीप भी हाईवे धंस गया। इससे यातायात प्रभावित रहा। यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

माणा पुल के पास बन रहे फ्लाईओवर के चलते कंपनी ने खोदाई की है। यहां नाले का मुहाना तक बंद हो गया है। कंपनी ने नाले के मुहाने पर पुल के गर्डर स्ट्रक्चर तैयार किए हैं। निर्मित स्ट्रक्चर न उठने से नाले के पानी की स्थायी निकासी रुक गई है। कंपनी ने नुकसान को देखते हुए नाले के पानी के बहाव को मोड़ दिया है। नाले का पानी समीप की सड़क को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नाले के पानी से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कंपनी ने धंस रही सड़क पर कंकरीट पत्थर बिछाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। यहां सिंचाई कूहल भी टूट गई है, जिससे किसानों का धान रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुन्नू नाला में भी पुल निर्माण के चलते नाले में मिट्टी डंप की जा रही है। इससे नाले के पानी का बहाव बंद हो गया है। नाले को बहाल नहीं किया गया तो यहां भी पानी तबाही मचा सकता है। नारला से लेकर मैगल, बिजनी तक बन रहे सभी बड़े पुलों के निर्माण के चलते नाले के पानी के रुख को कंपनी ने प्रभावित किया है। हाईवे के किनारे बनी पानी की निकासी नालियां जमींदोज हो चुकी हैं। बरसात में सड़क का पानी लोगों के घरों, खेतों में घुसकर तबाही मचा रहा है। ग्राम पंचायत पाली के पिपली वार्ड में माणा गांव निवासी किसान शेर सिंह के खेतों में भूस्खलन होने से भारी तबाही हुई।

पंचायत के उप प्रधान जीत कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रशासन और निर्माता कंपनी लोगों की समस्याओं की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। द्रंग के पास हो रहे भूस्खलन से द्रंग-कटिंडी मार्ग अवरुद्ध हो गया है। उधर, एनएचएआई मंडी इकाई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि कंपनी प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed