फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four-lane construction damages drinking water lines, troubles consumers

Mandi News: फोरलेन निर्माण से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त, उपभोक्ता परेशान

Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four-lane construction damages drinking water lines, troubles consumers
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट से धर्मपुर तक चल रहे फोरलेन निर्माण के दौरान कार्य में लगी कंपनी ने लौंगणी और धर्मपुर के समीप पेयजल लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे सरकाघाट और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों उपभोक्ता पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। शादी समारोहों का मौसम चलने के कारण इन दिनों पानी की मांग अधिक रहती है। मजबूरी में कई उपभोक्ता अपने खर्च पर पानी के टैंकर मंगवाकर काम चला रहे हैं। स्थानीय लोग जल शक्ति विभाग से बार बार पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत न होने के चलते विभाग आपूर्ति करने में असमर्थ है।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग सरकाघाट के अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी ने बताया कि फोरलेन निर्माण के दौरान पेयजल लाइनों को नुकसान पहुंचा है। जब तक क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक नियमित पेयजल आपूर्ति संभव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed