फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   four arrest

पधर बाजार में हुई चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2016 10:36 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 23 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
four arrest
चोर - फोटो : अमर उजाला
  पधर (मंडी)। पधर बाजार में शुक्रवार की रात ओम फोटो स्टेट एंड कम्युनिकेशन की दुकान में हुई लाखों की चोरी के मामले की गुत्थी पधर पुलिस ने सुलझा ली है। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। जिसमें दो युवक पधर के हैं और दो चंडीगढ़ के हैं। आरोपियों से चोरी हुए मोबाइल सेट बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों को मंडी बाजार में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी चंडीगढ़ जाने की तैयारी में थे। मामले की जांच कर रहे पधर पुलिस के थाना प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार रात को पधर बाजार में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने कुछ युवकों को पधर बाजार में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा था और उनसे पूछताछ भी की थी। सबसे पहले पुलिस ने स्थानीय युवाओं की पहचान की। चोरी के मामले में संलिप्त चंडीगढ़ के दो युवक कटिपरी मोड़ पर स्थित होटल में ठहरे थे। यहां पहचान स्थानीय युवकों ने अपनी दी थी। स्थानीय युवकों की पहचान होने पर पुलिस की एक टीम ने उनके पतों पर दबिश दी। इस दौरान एक युवक अनिल कुमार उर्फ पांडे पुत्र श्याम लाल पधर बाजार में बाइक चलाते हुए मिला। जिसे पुलिस उसके पिता की मौजूदगी में पूछताछ के लिए थाना लाई।
विज्ञापन


अनिल कुमार ने चोरी मामले का राज उगल दिया। उसके तीन साथी चोरी किए गए मोबाइल की खेप ठिकाने लगाने चंडीगढ़ को रवाना होने वाले  थे। पुलिस ने अनिल कुमार से उसके अन्य साथियों को दबोचने में मदद ली और उन्हें अनिल से फोन करवाया कि वह भी चंडीगढ़ जाएगा। शनिवार शाम 6.30 बजे वह मंडी में थे और चंडीगढ़ निकलने की तैयारियों में थे। सिंपल वर्दी में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने उन्हें मंडी में दबोच लिया। विनोद ठाकुर ने बताया कि वारदात वाली रात को सभी आरोपी जोनल अस्पताल पधर के समीप पांडे के दोस्त के क्वार्टर में रुके थे। उसका दोस्त कुल्लू गया था। दुकान से चोरी किए गए सभी मोबाइल हैंड सेट आरोपियों ने आपस में बांट लिए थे। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी पधर, सूरज उर्फ शानू पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव समखेतर पधर, ऋषव पुत्र प्रवीण कुमार और रॉबिन कुमार पुत्र दिलबाग सिंह दोनों निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जा से लिए मोबाइलों की पहचान दुकान मालिक ओम प्रकाश से करवा ली है। दुकान मालिक ने चोरी हुए सामान के बिल पुलिस को पेश किए। पुलिस ने चारों आरोपियों का पधर अस्पताल में मेडिकल करवाया और जोगिंद्रनगर अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed