{"_id":"6122876f8ebc3e79c43fa375","slug":"former-zip-president-told-cm-jairam-gracious-mandi-news-sml381261635","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिप अध्यक्ष ने सीएम जयराम को बताया शालीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिप अध्यक्ष ने सीएम जयराम को बताया शालीन
विज्ञापन
पधर में प्रेस वार्ता करते पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पूर्ण चंद।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रंग (मंडी)। तीन साल से चुप्पी साधे रहे मंडी जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं द्रंग से बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके पूर्ण चंद ठाकुर ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पूर्ण चंद ठाकुर ने सीएम जयराम ठाकुर को शालीन मुख्यमंत्री करार दिया है।
उन पर बेवजह आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेताओं पर हमला बोला। कहा कि वीरभद्र सिंह के बाद प्रदेश को जयराम ठाकुर के रूप में ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो विकास के साथ साथ आम लोगों की समस्याओं को शालीनता से सुनते हैं और उन्हें हल करते हैं। पधर में प्रेसवार्ता में पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि कुछ नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
जनता सर्वोपरि है जो नेता चुनती है। कहा कि वह केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार की उपलब्धियों और विकासशील नीतियों को जनता के बीच ले जाएंगे। उन्होंने पजौंडी नाला पेयजल योजना को सिरे चढ़ाकर जनता को समर्पित करने के लिए सीएम जय राम और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का आभार जताया। कहा कि आईआईटी कमांद कैंपस में निजी स्कूल चला हुआ है।
विज्ञापन
भारत सरकार के माध्यम ने मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से कमांद में सेंटर स्कूल खोलने की मांग को लेकर एक डेपुटेशन शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलेगा। संवाद