फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Former minister Prakash Chaudhary will decide on the post of president-vice president in Nagar Panchayat Nerchowk.

Mandi News: पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे नप नेरचौक में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का फैसला

Thu, 21 May 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Former minister Prakash Chaudhary will decide on the post of president-vice president in Nagar Panchayat Nerchowk.
नवनिर्वाचित पार्षद उनके निवास पर पहुंचे, सर्वसम्मति से सौंपा जिम्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक के चुनावों में मिली जीत के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल पूरी तरह तेज हो गई है। बुधवार को नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपने परिवार के सदस्यों तथा पूर्व पार्षदों के साथ पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी के निवास स्थान पर पहुंचकर रणनीतिक बैठक की। इस दौरान पूर्व मंत्री के मुख्य सलाहकार रोशन लाल कपूर भी मौजूद रहे। पार्षदों ने एकमत होकर नगर परिषद के आगामी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चयन का पूरा अधिकार और जिम्मा सर्वसम्मति से प्रकाश चौधरी को सौंप दिया। बैठक में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित पार्षद सोलमा देवी, रणजीत सिंह, सविता कुमारी, स्वाति, तिलक राज, मीना कुमारी और सुनील कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रकाश चौधरी ने कहा कि जनता ने जिस अटूट विश्वास के साथ उन्हें नगर परिषद सदन में भेजा है, उस पर पूरी तरह खरा उतरना सभी की जिम्मेदारी है।

बॉक्स
अब पंचायत चुनाव के लिए झोंकें ताकत : प्रकाश
संगठनात्मक चर्चा को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री ने इस जीत के उत्साह को बनाए रखने की बात कही। उन्होंने पार्षदों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस माह होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए दिन-रात मैदान में जुट जाएं। इन महत्वपूर्ण चुनावों में प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाया जाए, ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed