{"_id":"6763183f658fa9e7080796a4","slug":"former-minister-kaul-singh-awarded-the-meritorious-students-of-dhar-school-mandi-news-c-90-1-ssml1025-143111-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पूर्व मंत्री कौल सिंह ने नवाजे धार स्कूल के मेधावी विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पूर्व मंत्री कौल सिंह ने नवाजे धार स्कूल के मेधावी विद्यार्थी
Thu, 19 Dec 2024 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
धार स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। -संवाद
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार में बुधवार को स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।
स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य विजय कपूर ने मुख्य अतिथि का शाॅल-टोपी व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि वार्षिक समारोह शिक्षण संस्थान का प्रतिबिंब होता है जहां वर्ष भर आयोजित गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आती है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सभी अतिथियों को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों बारे अवगत करवाया।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिसके लिए मुख्यातिथि ने अपनी ओर से 11 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की। वहीं, उन्होंने स्कूल के मेधावियों को भी पुरस्कृत किया। संवाद