फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Former CAPF jawans gathered in Sarkaghat and discussed their demands.

Mandi News: सरकाघाट में जुटे सीएपीएफ के पूर्व जवान, मांगों पर की चर्चा

Sun, 08 Feb 2026 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 08 Feb 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
Former CAPF jawans gathered in Sarkaghat and discussed their demands.
सरकाघाट में केंद्रीय अर्धसैनिक बल की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
सरकाघाट (मंडी)। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के पूर्व सैनिक की मासिक बैठक शनिवार को सरकाघाट में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त जवानों और उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन के महासचिव ज्ञानचंद ठाकुर (सहायक सेनानी) ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ निरंतर पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन मांगों का शीघ्र ही सकारात्मक समाधान निकलेगा।
विज्ञापन

संगठन ने क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से आगामी बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि उनकी आवाज को सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जा सके। प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय ठाकुर ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त जवानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें संगठित करना है। इस अवसर पर कमांडेंट बलबीर सिंह सस्वाल, डिप्टी कमांडेंट संतराम, दिलीप सिंह, गांधी राम और कुलदीप ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed