फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   formasist awarded

सराहनीय सेवाओं के लिए फार्मासिस्ट सम्मानित

Sun, 27 Nov 2016 09:50 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 27 Nov 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
formasist awarded
हिमाचल प्रदेश की फार्मेसी काउंसिल की एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पधर (मंडी)। फार्मेसी कॉउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश ने चंबा जिले के टूरिज्म होटल ईरावती में काउंटीट्यूस फार्मेसी एजूकेशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर विनोद शर्मा ने की। समारोह में 10 सीनियर फार्मासिस्टों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।

 कार्यशाला में फार्मासिस्टों को नई तकनीक और नए नियमों से पेश आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत करवाया गया।

इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन रीन्यूल के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया। प्रोग्राम सीपीएस वर्मा, डाक्टर विनय पंडित और डाक्टर निशांत गौतम ने अपने विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और शोध पत्र पढ़े और नए नियमों के बारे में फार्मासिस्टों को जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदेश भर के लगभग 200 फार्मासिस्टों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की और काउंसिल के कार्यक्रमों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में दवा निरीक्षक देवेंद्र ठाकुर चंबा, विकास ठाकुर नूरपुर, संजीव मरवाह, अरविंद चौधरी, प्रणव, कामेश्वर चौहान पधर, योगेश, मनसा राम, रविकांत, सुभाष शर्मा, योगेश वर्मा, संदीप वर्मा, मनसा राम ठाकुर, रमेश कुमार, विशाल शर्मा, जय प्रकाश काउंसिल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed