फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forest fire wreaks havoc, two houses burnt to ashes, five families rendered homeless

Mandi News: जंगल की आग का कहर, दो मकान जलकर राख, पांच परिवार हुए बेघर

Thu, 20 Feb 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Feb 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Forest fire wreaks havoc, two houses burnt to ashes, five families rendered homeless
ग्वालपुर पंचायत में जंगल की आंग की चपेट में आकर जले स्लेटपोश मकान। -स्रोत : जागरूक पाठक
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के ग्वालपुर के जंगल में भड़की आग ने पांच परिवारों को बेघर कर दिया। आग की चपेट में आकर पांच परिवारों के दो स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गए। दमकल, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन तेज लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते मकान राख के ढेर में तबदील हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर ग्वालपुर के जंगल में अचानक आग लग गई। देर शाम तक आग ने भयानक रूप ले लिया। तेज हवा चलने के कारण आग रिहायशी इलाके तक पहुंच गई। इस दौरान दो स्लेटपोश मकान आग की चपेट में आ गए। दमकल, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

देखते ही देखते 15 कमरों वाले दो मकान जलकर राख हो गए। इस घटना में रमेश कुमार पुत्र जय राम व कीमत राम पुत्र जय राम, शेर सिंह पुत्र प्रेम दास भगत राम पुत्र प्रेम दास, ओम कृष्ण पुत्र महेंद्र सिंह के परिवार पूरी तरह से बेघर हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक घटना में 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार करसोग वरुण गुलाटी राहत दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तिरपाल, खाद्य सामग्री, कंबल के साथ ही पांच-पांच हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि ग्वालपुर के जंगल में भड़की आग की चपेट में आने से दो स्लेटपोश मकान जले हैं। प्रशासन की तरफ पीड़ित परिवारों फौरी राहत प्रदान की गई है। जल्द ही अन्य नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

ग्वालपुर पंचायत में जंगल की आंग की चपेट में आकर जले स्लेटपोश मकान। -स्रोत : जागरूक पाठक

ग्वालपुर पंचायत में जंगल की आंग की चपेट में आकर जले स्लेटपोश मकान। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed