{"_id":"f223502bcfafa1c9e343d3957080d5f1","slug":"forest-department-show-the-list-of-anchrochment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"484 अवैध कब्जाधारकों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
484 अवैध कब्जाधारकों पर गिरेगी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)।
Updated Tue, 02 Jun 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचन वन मंडल में वन विभाग की भूमि पर कई दशकों से अवैध रूप में कुंडली
विज्ञापन
जमाकर बैठे लोगों पर गाज गिरने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश उच्च
न्यायालय के आदेशों के बाद वन विभाग, आईपीएच विभाग और बिजली विभाग ने अवैध
कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ नाचन ने सोमवार को
नाचन वन मंडल के 484 अवैध कब्जाधारियों की पहली लिस्ट आईपीएच और बिजली
विभाग को सौंप दी है।
दोनों महकमों ने मौवीसेरी, जाच्छ और धरोट में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दे दिया है। बिजली बोर्ड अवैध मीटर उखाड़ रहा है तथा आईपीएच विभाग सरकारी नलों के कनेक्षन काट कर कार्रवाई कर रहा है। सरकारी विभागों की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। प्रदेश उच्च न्यायालय ने पहले वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जों को जल्द हटाने के फरमान जारी किए थे। मगर अब हाईकोर्ट के फरमान में विद्युत बोर्ड और आईपीएच विभाग को उच्च न्यायालय ने निर्देश जारी किए हैं कि वन भूमि पर बने अवैध मकानों के विद्युत मीटर और पानी के नलों के कनेक्शन काट दिए जाएं। जिसको लेकर नाचन वन मंडल के अंतर्गत कार्रवाई शुरू हो गई है। इससे पूर्व सराज वन परिक्षेत्र की बगस्याड़ बीट में नाचन वन विभाग ने एक व्यक्ति के वन भूमि पर लगे सेब बगीचे को उखाड़ दिया था। जिस कार्रवाई में बगीचे मालिक ने डीएफओ से हाथापाई तक कर दी थी।
अब ताजा घटनाक्रम में नाचन वन मंडल ने 484 अवैध कब्जाधारियों की पहली सूची जारी कर सनसनी फैला दी है। मौवीसेरी, जाच्छ और धरोट में अवैध कब्जाधारियों पर पहली कार्रवाई से अब अन्य अवैध कब्जाधारियों की नींद उड़ गई है। डीएफओ नाचन राहुल एम रहाणे ने 484 अवैध कब्जाधारियों की पहली लिस्ट जारी करने की पुष्टि की है। नाचन वन मंडल की बासा, पंडोह, सराज और बालीचौकी वन परिक्षेत्रों के अवैध कब्जाधारी विभागीय कार्रवाई की जद में आएंगे।