फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Football talents to get a new platform

Mandi News: फुटबाल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

Thu, 11 Jun 2026 04:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:07 AM IST
विज्ञापन
Football talents to get a new platform
जोगिंद्रनगर के एथलेटिक सेंटर में प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

समर सीजन में 50 से अधिक खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश खेल सेवा एवं युवा विभाग के एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में अब एथलेटिक्स के साथ फुटबाल खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर सीजन के दौरान 50 से अधिक युवा खिलाड़ी फुटबाल की बारीकियां सीखने के लिए नियमित अभ्यास कर रहे हैं। अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। फुटबाल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मोहित की अगुवाई में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, फिटनेस और खेल रणनीतियों का अभ्यास कराया जा रहा है। विभाग की योजना के तहत निकट भविष्य में फुटबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय धावक सावन बरवाल सहित राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकीं धाविकाएं शालू और आस्था भी इसी केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। बुधवार को खेल मैदान में प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर के खेल प्रशिक्षक नेत्र सिंह ने कहा कि एथलेटिक सेंटर में एथलेटिक्स के अलावा अब फुटबाल खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द खेल मैदान में फुटबाल के रोचक मुकाबलों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed