{"_id":"670126035c045237c50c1a2b","slug":"food-safety-department-will-keep-an-eye-on-milk-products-during-the-festive-season-mandi-news-c-90-1-mrt1064-137271-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: त्योहारी सीजन में दूध से बने उत्पादों पर रहेगी खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: त्योहारी सीजन में दूध से बने उत्पादों पर रहेगी खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर
Sun, 06 Oct 2024 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
सैंपल भरने के लिए चलाई जाएगी विशेष गाड़ी, बाहर से आने वाले सामान की भी होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। सूबे में बाहरी राज्यों से आने वाली मिठाई और दूध से बने उत्पादों पर विशेष नजर रहेगी। हालांकि विभाग ने दूध से बने उत्पादों को लेकर अभी से निरीक्षण शुरू कर दिया है और सैंपल भरे जा रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में चंडीगढ़ समेत दूसरी जगहों से आने वाली रंग-बिरंगी मिठाई में गड़बड़ी होने की आशंका है। ऐसे में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने और मौके पर सैंपल भरने के लिए विशेष गाड़ी भी चलाई जाएगी।
इस दौरान खाद्य पदार्थ बनाने वाली दुकानों की चेकिंग भी की जाएगी। अगर कोई दुकानदार खाद्य सामान को खुले में बेच रहा है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। दीपावली समेत दूसरे त्योहारों में बड़ी मात्रा में मिठाई दूसरे राज्यों से मंडी जिले में पहुंचती है। ऐसे में लोगों की सेहत को देखते हुए सुरक्षा विभाग ने विशेष इंतजाम कर लिए हैं। विभाग का कहना है कि रोजाना कार्रवाई के अलावा अगर कोई शहरवासी शिकायत करता है तो उल्लंघनकर्ता के सामान का मौके पर जाकर सैंपल भरा जाएगा। इसके अलावा दूसरे उत्पादों पनीर, खोआ आदि पर भी विभाग की नजर रहेगी। उधर, नगर निगम मंडी के खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी त्योहारी सीजन में शहर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए नजर रखेगी।
कोट्स
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। बाहरी राज्यों से आने वाले दूध के उत्पादों पर विशेष नजर रहेगी। सैंपल भरने के लिए एक गाड़ी भी चलाई जाएगी। मिलावटखोरी पर मौके पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-एलडी ठाकुर, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी