फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Focus will be on 'hot-spot' panchayats and schools to curb drug abuse.

Mandi News: नशे की रोकथाम के लिए हॉट-स्पॉट पंचायतों और स्कूलों पर रहेगी नजर

Sat, 19 Sep 2026 03:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Focus will be on 'hot-spot' panchayats and schools to curb drug abuse.
मंडी। नशे की रोकथाम के लिए हॉट-स्पॉट पंचायतों और स्कूलों पर अब प्रशासन की गहरी नजर रहेगी। शिक्षण संस्थानों के पास या आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस के व्हाट्सएप नंबर 9317221001 पर सूचनादाता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। दो अक्तूबर को ग्रामसभाओं में भी नशा निवारण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीआरडीए सभागार मंडी में नशामुक्त हिमाचल, नशामुक्त मंडी अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रशासनिक टीमों को महीने में कम से कम एक बार नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मरीजों के परिजनों के सहयोग से व्यक्तिगत पुनर्वास योजनाएं तैयार करने और उपचार के बाद नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने को कहा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने स्थानीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मदद लेने और नशामुक्त भारत अभियान पोर्टल पर सभी गतिविधियों की रियल-टाइम रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस विभाग को संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने व सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित आबकारी विभाग को अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, नगर निगम आयुक्त डॉ. मदन कुमार, जिला कल्याण अधिकारी समीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी एसडीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed