{"_id":"66434e0f0157cf7bc60d7248","slug":"flour-containing-sand-particles-reached-ration-depots-mandi-news-c-90-1-ssml1026-126311-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राशन डिपुओं में पहुंचा रेत कण से युक्त आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राशन डिपुओं में पहुंचा रेत कण से युक्त आटा
Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
मंडी के राशन डिपो में पहुंचा खराब आटा
मंडी। जिला मंडी खास तौर पर मंडी शहर के राशन डिपुओं में इस बार रेत युक्त आटा पहुंचा है। इस आटे की आपूर्ति कई उपभोक्ताओं को हो चुकी है। इससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ हुआ है। वहीं, नमक में भी रेत होने की शिकायतें मिली हैं। हालांकि आटे में रेत के कण होने की शिकायतें आने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राशन डिपुओं में आटे के सैंपल लिए हैं। नमक के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
विभाग ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि जिनको रेतयुक्त आटे की आपूर्ति हुई है, वे तुरंत प्रभाव से इस आटे को डिपो में जाकर बदल सकते हैं, ताकि किसी की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो सके। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से यह भी आग्रह किया है कि न केवल आटा बल्कि जो भी खाद्य पदार्थ मिलावट युक्त या फिर खराब लगे तो तुरंत इसकी जानकारी डिपो होल्डर और विभाग को दें।
साथ ही विभाग ने कहा कि अगर कोई डिपो होल्डर खराब आटा वापस नहीं लेता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि मंडी जिला में कुल 18 ऐसी आटा मिल हैं, जिनसे विभिन्न डिपुओं में आटा लिया जाता है। ऐसे में जिस भी मिल के आटे में खराबी पाई जाती है, उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डिपो में बदलें खराब आटा : हमलाल
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक विजय सिंह हमलाल ने कहा कि अगर खराब आटे की सप्लाई राशन डिपुओं में आई है तो यह सहन नहीं किया जाएगा। डिपुओं से सैंपल लेकर इस बाद की जांच करेंगे कि आखिर किस मिल का आटा खराब है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता तुरंत प्रभाव से खराब आटा डिपो में बदल लें।