{"_id":"578a63744f1c1b5e1b13de22","slug":"flood-in-bagi-khad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी खड्ड में बाढ़, सड़क का 40 मीटर हिस्सा बहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी खड्ड में बाढ़, सड़क का 40 मीटर हिस्सा बहा
मंडी
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से बागी खड्ड में बाढ़ से कटौला-पराशर सड़क क्षतिग्रस्त होने से जान जोखिम में डाल कर खड्ड पार करते लोग। प्रदीप कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटौला (मंडी)। उत्तरशाल क्षेत्र में बीती रात मूसलाधार बारिश से बागी खड्ड में आई बाढ़ कटौला-पराशर सड़क का 40 मीटर हिस्सा बहा कर ले गई। साथ ही बागी से मंडाह जीप योग्य सड़क भी तीन सौ मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई। रात को मार्ग बंद होने से दर्जनों वाहन पराशर की तरफ फंसे रहे। खड्ड का जलस्तर बढ़ने से एक दुकान में मलबा घुस गया। सड़क टूटने से स्थानीय लोगों को जान जोखिम में डाल कर पैदल खड्ड को पार करना पड़ा। खड्ड का जलस्तर कम होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगा कर दोपहर तीन बजे तक अस्थायी रूप से मार्ग बना दिया। इसके बाद खड्ड के दोनों तरफ फंसे वाहनों को निकाला गया।
बागी खड्ड ने इस बार भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दो साल पहले बादल फटने से बागी खड्ड में आई बाढ़ से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद विभाग ने सड़क निकाल कर यातायात को सुचारु किया था। गत शुक्रवार रात को मूसलाधार बारिश से खड्ड में बाढ़ से करीब 40 मीटर तक सड़क का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही बागी-मंडाह जीप योग्य सड़क भी तीन सौ मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे विभाग को करीब 13 लाख का नुकसान होने का अनुमान है।
लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचे। खड्ड का जलस्तर कम होने के बाद विभाग ने जेसीबी से मलबा हटा कर मार्ग को अस्थायी तौर पर खोल दिया। खड्ड का जलस्तर बढ़ने से बागी में नरेश कुमार की दुकान के अंदर मलबा घुस गया। साथ ही गीतू, ओम प्रकाश, गीता नंद आदि लोगों के मकानों और दुकानों को खतरा बना हुआ है। जिला परिषद सदस्य पमिता शर्मा ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि बागी खड्ड पर जल्द पुल का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील मेंहद्रू ने बताया कि खड्ड में आई बाढ़ से कटौला-पराशर सड़क करीब 40 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई। दोपहर तीन बजे अस्थायी तौर पर मार्ग को खोल दिया है।