फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Five-year-old innocent raped, case registered

Mandi News: पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 23 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old innocent raped, case registered
सरकाघाट (मंडी)। पुलिस थाना सरकाघाट के तहत एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों के शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस टीमें फील्ड में जुटी हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बच्ची के परिजन और आरोपी पुलिस थाना सरकाघाट के तहत आने वाले क्षेत्र के एक गांव में साथ लगते किराए के कमरे में रहते हैं। दोनों ही प्रवासी हैं। बीते मंगलवार को पांच वर्षीय बच्ची रो रही थी। इस बीच जांच करने पर दुष्कर्म का पता चला। इस पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। इससे पहले ही आरोपी गायब हो गया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र लगभग 40-42 साल है। उधर, डीएसपी सरकाघाट दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। आरोपी को जल्द दबोच लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed