{"_id":"696146362900df12d6035829","slug":"five-cow-shelters-were-burnt-in-gagan-mandi-news-c-90-1-ssml1045-182108-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गागण में पांच गोशालाएं जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गागण में पांच गोशालाएं जलीं
Fri, 09 Jan 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
उप-तहसील छतरी के तहत आने वाले गांव गागण में आग बुझाते लोग। स्त्रोत - जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थुनाग (मंडी)। उपतहसील छतरी के तहत आने वाले गांव गागण में शुक्रवार शाम अचानक पांच गोशालाओं में आग भड़क गई। ग्रामीणों की तत्परता और सजगता के कारण बड़ा हादसा टल गया और न तो किसी पशु की जान गई, न ही किसी व्यक्ति को चोट पहुंची।
आग लगने से रूपलाल, नरेंद्र कुमार पुत्र सोहन सिंह, टेक सिंह, इंद्र सिंह पुत्र शुकरू और बेली राम पुत्र इंदू सिंह के कुल 10 कमरों वाली 5 गोशालाएं पूरी तरह जल गईं। आग लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई की और सभी पशुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किसी भी रिहायशी मकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
फायर ब्रिगेड की टीम लगभग साढ़े 6 बजे मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक प्रभावित परिवारों को कुल लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है जबकि आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए प्रत्येक प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में प्रदान की है। शीघ्र ही पूर्ण राहत प्रकरण तैयार करके अतिरिक्त सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्य बिहारी लाल ने बताया कि ग्रामीणों की मुस्तैदी और एकजुटता के कारण ही बड़ा हादसा टल गया। अगर समय पर पशुओं को नहीं निकाला जाता तो स्थिति बहुत भयावह हो सकती थी।
उधर, एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि बिजली, गैस और अन्य संभावित आग के स्रोतों की नियमित जांच करते रहें।