फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Five accused sent to judicial custody in suicide case

आत्महत्या मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे पांचों आरोपी

Tue, 12 Oct 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five accused sent to judicial custody in suicide case
पधर (मंडी)। उपमंडल के मसेरन गांव में सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन की पत्नी शीतल देवी के आत्महत्या कांड में पुलिस रिमांड में चल रहे पांचों आरोपियों को पधर पुलिस ने मंगलवार को जोगिंद्रनगर न्यायालय में पेश किया। उन्हें न्यायाधीश राहुल ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट ने आत्महत्या मामले में शीतल देवी के मायके वालों की शिकायत पर गिरफ्तार किए गए पति सेवानिवृत्त ऑरनेरी कैप्टन लेख राज, जेठ लीला विलास, जेठानी बबली देवी, मायके में रह रही ननद सोमलता और सैनिक बेटे सुरेश कुमार को 25 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस थाना प्रभारी पधर अनिल कुमार ने बताया कि शीतल देवी आत्महत्या मामले में पुलिस ने परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिए सभी आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ पूरी कर ली है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखने के कोर्ट से आदेश जारी हुए हैं। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed