{"_id":"6755e8760d579d733d04b924","slug":"first-snowfall-of-the-season-in-shikari-devi-kamrunag-and-shaitadhar-mandi-news-c-90-1-mrt1064-142291-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिकारी देवी, कमरूनाग और शैटाधार में सीजन की पहली बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिकारी देवी, कमरूनाग और शैटाधार में सीजन की पहली बर्फबारी
विज्ञापन
सराज घाटी की चेत पंचायत के डूघा गांव में बर्फ से लकदक हुए मकान। स्रोत जागरूक पाठक
थुनाग/गोहर (मंडी)। शिकारी देवी, कमरूनाग और शैटाधार में सीजन की पहली बर्फबारी होने से समूचा सराज क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। मंडी, सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर में सुबह और शाम के समय प्रचंड शीतलहर चल रही है। रविवार शाम को जंजैहली, चेत, बूंग, शिवा कुठेहड़ सहित सराज के कई इलाकों में फाहे गिरे।
मैदानी इलाकों में दो महीने के बाद हल्की बारिश हुई है। इससे बागवानों और किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। तापमान में आई गिरावट से जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। माता शिकारी देवी, कमरूनाग, तुंगासीगढ़, देव कांडा, शैटाधार, देव तुंगासी तथा आसपास की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आ गई है। शिकारी देवी की पहाड़ियों पर यह मौसम की पहली बार बर्फबारी हुई है। शिकारी देवी में छह 15 सेंटी जबकि शैटाधार और कमरूनाग में 10 सेंटी तक बर्फबारी दर्ज की है।
एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने बताया कि बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। उपमंडल में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। प्रशासन ने शिकारी देवी और अन्य अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि ऐसे मौसम में इन स्थलों का रुख न करें। श्रद्धालु खराब मौसम के दौरान शिकारी माता मंदिर की तरफ जाने का जोखिम न लें। उन्होंने कहा कि मौसम में हर स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को पहले ही दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
--
आज भी बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग ने नौ दिसंबर को भी जिले के ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। अचानक आए मौसम में बदलाव से मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटों में सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री और अधिकतम 19.3 दर्ज किया गया। 10 से मौसम साफ रहने की विभाग ने संभावना जताई है। पिछले पांच साल की बात की जाए तो 2023 में दिसंबर माह में दो बार, 2022 में एक बार, 2021 में चार बार, 2020 में दो बार और 2019 में चार बार बारिश दर्ज की गई थी।
000