{"_id":"6aeb23f3821eb5bbb00f703e","slug":"firecracker-market-to-be-set-up-at-ramlila-maidan-plots-available-for-5000-rupees-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220425-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रामलीला मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, 5 हजार रुपये में मिलेगा प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रामलीला मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, 5 हजार रुपये में मिलेगा प्लॉट
विज्ञापन
बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर कटेगा चालान
छह नवंबर तक एसडीएम कार्यालय में करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए इस बार शहर के बाजारों में दुकानदारों को अनुमति नहीं मिलेगी। प्रशासन ने पटाखा बिक्री के लिए रामलीला मैदान में अलग से अस्थायी बाजार सजाने का निर्णय लिया है। यहां पटाखा कारोबारियों को आठ गुना दस फुट का एक प्लॉट लेने के लिए पांच हजार रुपये और दो प्लॉट के लिए दस हजार रुपये शुल्क चुकाना होगा। रामलीला मैदान में 50 से अधिक अस्थायी दुकानें लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
नगर परिषद को अस्थायी दुकानों के आवंटन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कारोबारियों को अपनी पसंद की जगह के अनुसार अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ सकता है। मैदान में आगे की तरफ स्थित प्लॉट के लिए अधिक मांग रहने की संभावना है। ऐसे में प्लॉट आवंटन के दौरान बोली भी करवाई जा सकती है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस कोई भी कारोबारी पटाखों की बिक्री नहीं कर सकेगा। इसके लिए कारोबारियों को छह नवंबर तक एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना होगा। बिना लाइसेंस पटाखे बेचते पकड़े जाने पर संबंधित कारोबारी का चालान किया जाएगा। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री और उन्हें चलाने पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि पटाखा कारोबारियों को रामलीला मैदान में अस्थायी दुकानें लगाने के लिए नगर परिषद को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।