{"_id":"6a7a164fd9f3f2f42d056adc","slug":"firecracker-like-sound-from-modified-silencer-bike-seized-mandi-news-c-90-1-ssml1045-208608-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज, बाइक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज, बाइक जब्त
विज्ञापन
मंडी। पटाखे जैसी तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और यातायात नियमों की अनदेखी के मामले में अदालत ने मोटरसाइकिल मालिक को तलब किया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिल को बरामद कर कब्जे में लिया और मालिक की पहचान कर अनुपालना रिपोर्ट अदालत में पेश की। रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने वाहन मालिक को तलब किया है।
तीन अगस्त को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय परिसर से अपने निवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महामृत्युंजय मंदिर की ओर से एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल विशाल मेगा मार्ट की तरफ जाती दिखाई दी। मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा था, जिससे पटाखे जैसी तेज आवाज निकल रही थी। इसके कारण ध्वनि प्रदूषण हो रहा था। चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था। मोटरसाइकिल की आगे की नंबर प्लेट दिखाई नहीं दे रही थी, जबकि पीछे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
इस पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सदर थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी को मोटरसाइकिल को तीन दिन के भीतर कब्जे में लेने के निर्देश दिए थे। साथ ही चालक और मालिक की पहचान कर जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा था। निर्देशों के तहत यातायात पुलिस ने मंडी शहर में मोटरसाइकिल की तलाश की और उसे टाउन हॉल के पास से बरामद कर लिया। जांच में मोटरसाइकिल भ्यूली की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी हेत राम के नाम पर पंजीकृत मिली। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर अनुपालना रिपोर्ट अदालत में पेश की। रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने हेत राम को तलब किया है।