{"_id":"5729ed304f1c1b51795cd21c","slug":"fire-on-cow-shed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटाहची गांव में जंगल की आग से गौशाला राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटाहची गांव में जंगल की आग से गौशाला राख
मंडी
Updated Wed, 04 May 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
गोहर क्षेत्र कुटाहची गांव में गौशाला में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैलचौक (मंडी)। सुकेत वन मंडल की कुटाहची बीट के जंगल में लगी आग ने बुधवार को साथ लगती एक गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। गांव के लोगों, महिलाओं और युवकों ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला और गौशाला में लगी आग पर काबू पाना चाहा। मगर आग इतनी तेज थी कि गौशाला को बचाया न जा सका।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान रेलू राम ने बताया कि बुधवार सुबह जंगल में लगी आग सुलगते सुलगते गौशाला तक पहुंच गई। धुआं निकलता देख गौशाला का मालिक और उसका परिवार तुरंत मौके पर पहुंच गया। जिसके बाद वार्ड पंच दीवान चंद ने ग्रामीणों को सतर्क किया और गांव के दर्जनों लोग पानी की बाल्टियां लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक गौशाला राख हो गई। हल्का पटवारी छम्यार रूप लाल ने आग की घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुटाहची गांव के प्रकाश चंद पुत्र घांघी राम की गौशाला जलने से करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। छम्यार पंचायत के प्रधान रेलू राम ने प्रशासन से मांग की है कि आग से प्रभावित परिवार को उचित सहायता प्रदान की जाए। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से कुटाहची और सरोआ के जंगल में लगी भीषण आग से करोड़ों की वन संपदा राख हो गई है। आग से वन विभाग की करीब एक हजार से अधिक हेक्टेयर भू भाग में लाखों पौधे जल गए हैं।
विज्ञापन