{"_id":"692dd7542e00b507df0025b2","slug":"fire-gutted-curtain-shop-in-bhambla-mandi-news-c-90-1-ssml1045-177985-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भांबला में आग से जली पर्दों की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भांबला में आग से जली पर्दों की दुकान
विज्ञापन
भांबला में दुकान में भड़की आग। स्त्रोत: जागरूक पाठक
भांबला (मंडी)। तहसील बलद्वाड़ा के भांबला में सोमवार रात लगभग 8:30 बजे एक पर्दों की दुकान में अचानक आग लग गई। दमकल टीम ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
दुकानदार के अनुसार घटना में करीब 30 लाख रुपये नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकाघाट-घुमारवीं सुपर हाईवे पर स्थित इस दुकान को अखिलेश पुत्र राम फेर, निवासी पानीपत (हरियाणा) कई वर्षों से चला रहे थे। यहां पर्दे बनाने का कार्य करते थे।
सोमवार रात दुकान में अचानक आग भड़क उठी। हाईवे से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने दुकान से उठतीं लपटें देखीं तो शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस थाना हटली और फायर ब्रिगेड सरकाघाट को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना हटली से एएसआई रमेश चंद अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
सरकाघाट और बड़सर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गईं। उधर, एएसआई रमेश चंद के अनुसार इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन दुकान के अंदर रखा समस्त सामान जलकर राख हो गया।