{"_id":"6aec665c297b98b0fe0d3786","slug":"fire-department-on-guard-in-jogindernagar-during-diwali-team-to-remain-on-24-hour-alert-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220524-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दीपावली पर जोगिंद्रनगर में दमकल विभाग का पहरा, 24 घंटे अलर्ट रहेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दीपावली पर जोगिंद्रनगर में दमकल विभाग का पहरा, 24 घंटे अलर्ट रहेगी टीम
विज्ञापन
रामलीला मैदान के पटाखा बाजार में तैनात रहेगा फायर टेंडर
छह फायर हाइड्रेंट में रहेगी पानी की उपलब्धता
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दीपावली पर आग की घटनाओं को रोकने के लिए जोगिंद्रनगर में दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग की टीम 24 घंटे अलर्ट पर रहेगी। रामलीला मैदान में सात और आठ नवंबर को सजने वाले पटाखा बाजार में भी एक फायर टेंडर तैनात रहेगा। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है।
दमकल विभाग ने दीपावली और अगले दिन कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कार्यालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहीं, तंग गलियों में आग बुझाने के लिए क्यूआरवी वाहन और विशेष अग्निशमन उपकरण तैयार रखे गए हैं, जहां बड़ी दमकल गाड़ियां नहीं पहुंच सकतीं। शहर के छह फायर हाइड्रेंट में लगातार पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जलशक्ति विभाग ने भी अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। दमकल विभाग के प्रभारी वंशी लाल ने बताया कि शहर में निगरानी बढ़ा दी गई है और कर्मचारी हर समय आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।
बॉक्स
आग से झुलसे लोगों को मिलेगा तुरंत उपचार
रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि आग से झुलसे लोगों को उपचार देने के लिए चिकित्सकों की विशेष टीम उपलब्ध रहेगी। उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर सावधानी से पटाखे चलाने की अपील की।