फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fire broke out in the kitchen from a gas cylinder, a person got burnt while extinguishing it

Mandi News: गैस सिलिंडर से रसोईघर में भकड़ी आग, बुझाते वक्त व्यक्ति झुलसा

Wed, 23 Oct 2024 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 23 Oct 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the kitchen from a gas cylinder, a person got burnt while extinguishing it
ख़ौदा में गैस सिलिंडर में आग लगने से जला रसोईघर। -संवाद
टिहरा (मंडी)। उपतहसील टिहरा के अंतर्गत ग्रयोह पंचायत के खौदा गांव में सोमवार रात एक रिहायशी मकान के रसोईघर में आग भड़क गई। आग को बुझाते वक्त मकान मालिक सरोज कुमार झुलस गए। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात लगभग 11:30 बजे रसोईघर में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। सरोज कुमार ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह लपटों की चपेट में आ गए और झुलस गए। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया और मकान को जलने से बचा लिया। सरोज कुमार ने बताया कि गैस सिलिंडर में लगी आग के कारण रसोईघर में रखा सामान जलकर राख हो गया। उधर, नायब तहसीलदार टिहरा, शशिपाल शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण राजस्व अधिकारी अर्चना जाट को मौके पर भेजा गया था। घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये नुकसान हुआ है।

ख़ौदा में गैस सिलिंडर में आग लगने से जला रसोईघर।  -संवाद

ख़ौदा में गैस सिलिंडर में आग लगने से जला रसोईघर। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed