फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fire broke out in house, cowshed and forest, more than 30 people burnt while bursting firecrackers

Mandi News: घर, गोशाला और जंगल में भड़की आग, पटाखे चलाते झुलसे 30 से अधिक लोग

Sat, 02 Nov 2024 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 02 Nov 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in house, cowshed and forest, more than 30 people burnt while bursting firecrackers
सुंदरनगर के लोअर बैहली में वीरवार रात आग घटना में जला स्लेटपोश मकान।स्त्रोत-जागरूक पाठक
मंडी। जिला मंडी में वीरवार रात को दिवाली का त्योहार खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसी घटनाएं भी हुईं, जिनसे दिवाली की खुशियां में विघ्न पड़ा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर दिवाली पर्व के दौरान आग लगने की घटनाएं हुईं, जिनमें घर, गोशाला और जंगलों में आग भड़क गई। वहीं, पटाखे चलाते वक्त 30 से ज्यादा लोग जिलेभर में झुलसे हैं। गनीमत यह रही कि इन घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखे चलाते समय झुलसे आठ लोग क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बच्चे से लेकर युवा शामिल रहे। वहीं, जोगिंद्रनगर अस्पताल में आठ झुलसे लोगों ने उपचार करवाया। इसके अलावा अन्य अस्पतालों में झुलसे लाेग उपचार करवाने पहुंचे। आंशिक रूप से झुलसे लोगों ने घरों में ही उपचार लिया। पटाखे चलाती बार जरा-सी लापरवाही भारी साबित हुई और त्योहार के दिन लोगों को अस्पताल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डा. एनके भारद्वाज ने बताया कि झुलसे लोगों को उपचार दिया गया है। लोगों को सलाह है कि पटाखे चलाती बार सावधानी बरतें। अस्पतालों में झुलसे लोगों के उपचार के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोअर बैहली में स्लेटपोष दो मंजिला घर में भड़की आग
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की लोअर बैहली पंचायत में वीरवार को दिवाली की रात करीब एक दर्जन कमरों वाले स्लेटपोश घर में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सौभाग्यवश यहां रहने वाला परिवार सुरक्षित है, लेकिन उनका सारा सामान जल कर राख हो गया। यह घर हरीश और विद्यासागर का। बताया जा रहा है कि घर ऊपर की मंजिल से आग की लपटें निकलते हुए पड़ोसियों ने देखीं तो उन्हें शोर मचाया। इसके बाद घर के अंदर से हरीश का परिवार को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया साथ ही बीएसएल परियोजना की दमकल टीम को सूचना किया। मगर जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते और दमकल कर्मी मौका पर पहुंचते आग दोनों मंजिलों में आग फैल गई और कमरों में रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो गया। पंचायत प्रधान किशोरी लाल ने बताया कि मकान में हरीश अपने परिवार के साथ रहता था अब उन्हें बेघर होना पड़ा है।

डहणू में रसोईघर और गोशाला जलकर राख
रिवालसर (मंडी)। बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत डहणू में वीरवार देररात गोशाला और रसोईघर जलकर राख हो गई। यह रसोईघर और गोशाला डहणू गांव के लाल चंद पुत्र स्व. मायाधर के थे। वीरवार देर शाम को सात बजे ग्रामीणों ने गोशाला में आग की लपटें देखी। शोर मचा मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने बाल्टियों, टुल्लू पम्प से पानी का इंतजाम कर अग्निशमन की दमकल गाड़ी से पहुंचने से पहले कुछ हद तक काबू पा लिया, लेकिन उन्हें जलने से नहीं बचा सके। गोशाला में 1500 घास के पूले भी राख हो गए। दमकल टीम ने रात 11ः00 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाए हैं। राजस्व विभाग के हल्का पटवारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को तिरपाल और पांच हजार रुपये की राहत राशि दी है।

कोहलू में घास और चीड़ के पत्तों में भड़की आग
गोहर (मंडी)। दिवाली से एक दिन बाद यानी शुक्रवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के कोहलू गांव से आग की घटना पेश आई। इसमें गांव के एक परिवार के घास और चीड़ के पत्तों के ढेर जल गए। फायर सब स्टेशन गोहर (गणई) से लीडिंग फायर मैन सतीश कपूर के नेतृत्व में दमकल टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाकर साथ में लगते घर को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फायर कर्मियों की मुस्तैदी से चीड़ के पत्तों के नीचे छुपे चार से पांच बच्चों की जान भी बच गई। बताया जा रहा है यह बच्चे यहां खेल रहे थे।


बुखलवार जंगल में भड़की आग
थुनाग (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय के साथ लगते बुखलवार जंगल में दीवाली की रात को आग लग गई। देरशाम सात बजे सूचना मिलते ही जंगल में लगी आग को अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते काबू कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि अग्निशमन दस्ता वापस स्टेशन पहुंचा तो कुछ दूरी पर दोबारा आग लग लग गई। फायर टीम दोबारा मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अंदेशा जताया जताया जा रहा है कि यह आग किसी राहगीर की लापरवाही या शरारती तत्वों ने लगाई होगी। फायर सब-स्टेशन थुनाग में तैनात लीडिंग फायरमैन मायाधर ने बताया कि आग को दस मिनट के भीतर काबू पा लिया था। इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed