फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   FIR lodged against senior assistant accused sundernagar

लाखों की राशि डकारने के आरोपी वरिष्ठ सहायक पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Aug 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against senior assistant accused  sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। विद्युत मंडल सुंदरनगर में बोर्ड से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों के लाखों रुपये डकारने के आरोपी वरिष्ठ सहायक पर सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में बोर्ड की ओर से बिलों का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन लाभार्थियों को पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड मंडल सुंदरनगर के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विकास शर्मा की ओर से पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दी गई थी। इसमें उन्होंने सरकारी धन के गबन की बात कही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 5 अगस्त 2021 को बोर्ड की शुरुआती जांच रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड मंडल सुंदरनगर में बतौर वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात रहे आरोपी ने लगभग 19 लाख रुपयों का गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के दौरान बोर्ड से संबंधित रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर देवराज को सौंपी गई है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed