{"_id":"6695257210008b7be70d73ac","slug":"fine-of-rs-361-lakh-recovered-on-finding-irregularities-dc-mandi-news-c-90-1-ssml1045-130976-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताएं मिलने पर वसूला 3.61 लाख रुपये जुर्माना : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताएं मिलने पर वसूला 3.61 लाख रुपये जुर्माना : डीसी
Tue, 16 Jul 2024 08:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 16 Jul 2024 08:57 AM IST
विज्ञापन
पीडीएस की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त। -संवाद
मंडी। मंडी जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत 837 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 3,25,134 राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न आवंटित किया जा रहा है। इससे जिलेभर में 11,11,621 लोग लाभान्वित हो रहे हैं। यह जानकारी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने पीडीएस की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
अपूर्व देवगन ने बताया कि दिसंबर 2023 से जून 2024 तक दौरान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी ने 4119 निरीक्षण किए गए। अनियमितताएं मिलने पर विभिन्न उचित मूल्य की दुकानों, थोक गोदामों से कुल 3,61,129 रुपये का जुर्माना वसूला गया। फल औक सब्जी विक्रेताओं द्वारा की गई अनियमितताओं व प्रतिबंधित पाॅलिथीन बैग जब्त कर 32,539 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। जबकि 13 सिलिंडर जब्त किए गए। इस दौरान कुल 135 खाद्यान्नों के सैंपल लिए गए। इनमें से 107 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इनमें सभी 107 सैंपल पास पाए गए हैं। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विजय सिंह हमलाल, भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक छेंरिग वांग व अन्य मौजूद रहे।
82 फीसदी लोगों की हुई ई-केवाईसी
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला मंडी में राशन कार्ड के साथ 99.98 प्रतिशत आधार सीडिंग, 96 प्रतिशत मोबाइल नंबर सीडिंग और 82 प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने ई-केवाईसी में भी शत-प्रतिशत के लिए प्रयासों में और तेजी को कहा। उचित मूल्य की दुकान में जाकर शीघ्र अपनी ई-केवाईसी करवाई जा सकती है। इसके अलावा जिला नियंत्रक कार्यालय में भी लोगों की ई-केवाईसी की जा रही है।