फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fifth accused arrested in chitta recovery case

Mandi News: चिट्टा बरामदगी मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested in chitta recovery case
मंडी। द्रंग क्षेत्र में बरामद किए 14 ग्राम चिट्टे के मामले में पुलिस ने अब पांचवीं गिरफ्तारी की है। मामले में पुलिस कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों को दबोच रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने एक स्थानीय युवक को इसी मामले में दबोचा है। बीते वीरवार को भी एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल को पधर पुलिस ने नाके के दौरान नीरज कुमार उर्फ मनु निवासी पधर और हरि सिंह गांव जंदरोग, पधर से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पंजाब के फिरोजपुर निवासी आकाश से कनेक्शन का खुलासा किया। 29 अप्रैल को आकाश को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया। इसी कड़ी को आगे जोड़ते हुए बीते वीरवार को अंशुल निवासी गांव जलेहड़, पधर को गिरफ्तार किया गया था। अब शुक्रवार को पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी हेमराज उर्फ बबलु निवासी गांव रच्छवाहन, पधर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को खंगाल रही है। इसमें यही सामने आ रहा है कि इन्होंने एक-दूसरे से चिट्टा खरीदा था। इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। उधर, डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed