फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Fertilizer will be made from garbage in Jogindernagar,

जोगिंद्रनगर में कूडे़ से बनेगी खाद, 70 लाख से लगेगा कन्वर्टर प्लांट

Mon, 22 Nov 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer will be made from garbage in Jogindernagar,
ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर प्लांट। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर से निकलने वाले कूड़े से अब खाद बनेगी। यह संभव होगा ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर से, जिसे डंपिंग साइट मच्छयाल में स्थापित किया जा रहा है। इस पर 70 लाख रुपये की लागत आएगी। वेस्ट कन्वर्टर से 24 घंटे में एक टन खाद बनेगी।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग डेढ़ टन गीला और सूखा कूड़ा-कचरा एकत्रित होता है। इसे अलग- अलग एकत्रित करने के बाद कूड़ा निष्पादन संयंत्र में आर्गेनिक खाद में बदला जा सकेगा। जिला प्रशासन ने वेस्ट कन्वर्टर को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर प्लांट स्थापित करने के लिए प्रदेश के शहरी विकास विभाग ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। वर्तमान में शहर के कूड़े कचरे को निष्पादन के लिए नगर निगम मंडी भेजा जा रहा है। इस पर प्रतिमाह औसतन एक लाख रुपये तक का खर्चा आ रहा है। कूड़ा निष्पादन संयंत्र स्थापित होने से न केवल नगर परिषद का पैसा बचेगा बल्कि इससे तैयार होने वाली खाद से स्थानीय शहरी इकाई को आमदनी भी होगी। प्रशासन का दावा है कि टेंडर होने के तीन माह के भीतर इस प्लांट को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
न्यायालय में मामला था लंबित
नगर परिषद जोगिंद्रनगर का ग्राम पंचायत चलहारग के अंतर्गत मच्छयाल में डंपिंग साइट का मामला पिछले लंबे समय से न्यायालय में लंबित था। मामला हल हो जाने से अब कूड़ा कचरा निष्पादन प्लांट स्थापित करने का मामला प्रशस्त हो गया है।
इस ऑर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर प्लांट से प्रतिदिन एक टन कूड़े-कचरे का निपटारा सुनिश्चित होगा। मच्छयाल में स्थापित होने जा रहे इस कूड़ा कचरा निष्पादन संयंत्र में अन्य सुविधाएं जुटाने पर भी लगभग 20 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि व्यय की जाएगी। इसमें स्ट्रीट लाइट्स, पानी का प्रबंध, लेबर शेड इत्यादि का निर्माण कार्य भी शामिल रहेगा।

...
जोगिंद्रनगर में जल्द ही कूड़ा कचरा निष्पादन संयंत्र स्थापित होगा। इस पर 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। संयंत्र की स्थापना के लिए शहरी विकास विकास से अनुमति मिल गई है। अब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसे लगभग तीन महीने में स्थापित किया जाएगा।
-डॉ. विशाल शर्मा, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed