फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Female teacher found hanging; four, including husband, arrested over harassment allegations.

Mandi News: फंदे से लटकी मिली शिक्षिका, प्रताड़ना के आरोप पर पति समेत चार गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Female teacher found hanging; four, including husband, arrested over harassment allegations.
मायका पक्ष की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में सरकारी स्कूल में कार्यरत एक महिला व्यावसायिक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आशिमा पत्नी काशीम अली, निवासी गांव बारू, डाकघर सधोट, तहसील सरकाघाट और वर्तमान निवासी भोजपुर (सुंदरनगर) के रूप में हुई है। आशिमा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयदेवी में व्यावसायिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं और अपने पति के साथ जयदेवी में किराये के मकान में रह रही थीं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम आशिमा का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने उन्हें तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतका के भाई आशिद पुत्र सुलेमान अंसारी निवासी भोजपुर की शिकायत पर पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आशिमा को उसके पति, सास, ससुर और ननद की ओर से लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि बुधवार को फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed