{"_id":"6ac692bf1a2b9e08e90da0d4","slug":"female-students-from-22-schools-showcased-their-prowess-in-sports-mandi-news-c-90-1-mnd1027-216617-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 22 स्कूलों की छात्राओं ने खेलकूद में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 22 स्कूलों की छात्राओं ने खेलकूद में दिखाया दम
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में दमखम दिखात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला प्रशासन मंडी की ओर से डॉटर्स एंपावरमेंट इनिशिएटिव 2.0 (देई 2.0) के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
तिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। एडीसी ने कहा कि ऐसे आयोजन बालिकाओं को प्रतिभा प्रदर्शन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।
उन्होंने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल, रचनात्मक गतिविधियों और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम के पहले दिन संकन गार्डन स्थित ओपन थियेटर में चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें 99 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वहीं पड्डल मैदान और वल्लभ कॉलेज में बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस और रस्साकशी प्रतियोगिताएं कराई गईं। दो दिवसीय आयोजन में मंडी जिले के 22 स्कूलों की छात्राओं ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के परिणाम कांगणी धार में होने वाले समापन समारोह में जारी किए जाएंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता भी होगी।