फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Female patients are being referred due to the absence of a gynecologist

Mandi News: स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से रेफर हो रहीं महिला मरीज

Mon, 19 Jan 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Female patients are being referred due to the absence of a gynecologist
नागरिक अस्पताल सरकाघाट का पुराना जर्जर हो चुके भवन के समीप बन रहा नया भवन। संवाद - फोटो : संवाद
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से महिला रोगियों विशेष कर गर्भवती महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें रेफर किया जा रहा है। मरीजों को मंडी, नेरचौक, जिला बिलासपुर व हमीरपुर सहित निजी अस्पतालों में सुविधा लेनी पड़ रही है। रोजाना यहां करीब 30 मरीज गायनी के रहते हैं।
विज्ञापन

करीब आठ सौ मरीजों की ओपीडी वाले इस अस्पताल में एक को छोड़कर विशेषज्ञ चिकित्सक सेवारत हैं, लेकिन तीन मंजिला भवन की जर्जर हालत के चलते लोगों को सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। जिला हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मपुर क्षेत्रों की साथ लगती पंचायतों के लोग सरकाघाट अस्पताल में ही स्वास्थ्य सुविधा लेते हैं। भवन में ऑपरेशन थियेटर सहित भर्ती मरीजों के लिए वार्ड, ओपीडी व अन्य कार्यों के लिए कमरों का अभाव है।
विज्ञापन

दो मंजिला भवन की लंबे समय से मरम्मत न होने से यह जर्जर हो गया है। नए भवन का निर्माण लंबे समय से अधर में लटका है। विभाग रुके पड़े भवन निर्माण के लिए बार-बार टेंडर प्रक्रिया का राग अलाप रहा है। पार्किंग का अभाव होने से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। तीमारदारों को सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। उचित पार्किंग न मिलने से सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे मरीजों में गोपालपुर से रीना, भरेड़ी से ममता, रखोह से शिवानी, फतेहपुर से मीना, रिस्सा से निशा, प्रोमिला, हरि, वंदना, प्रिया, शारदा आदि ने बताया कि अस्पताल में लंबे अरसे से महिला विशेषज्ञ न होने से उन्हें दूर दराज के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इससे समय और पैसों की बर्बादी हो रही है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने पर वाहनों के लिए पार्किंग की भी उचित व्यवस्था नहीं है।

स्थानीय निवासी प्रेम सिंह, मनोहर लाल, सेवा संकल्प समिति, पेंशनर कमेटी, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि स्वास्थ्य संबंधी सुधार में तेजी लाएं और लोगों को दूरदराज न भेज कर यहीं सुविधा दी जाए।
...
100 बिस्तर वाले अस्पताल में अभी मात्र 80 बेड हैं। अस्पताल प्रबंधन मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा देने में प्रयासरत है। -डॉ. संजीव कुमार, एसएमओ सरकाघाट
...
अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का टेडर हो चुका है। चिकित्सकों की कमी को शीघ्र पूरा किया जाएगा। -पवन ठाकुर, कांग्रेस नेता
...
सरकाघाट अस्पताल की समस्याओं के बारे में प्रदेश सरकार से मांग कर समाधान करवाया जाएगा। -दलीप ठाकुर, विधायक सरकाघाट
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed