{"_id":"610045868ebc3e0946781514","slug":"father-said-on-the-mysterious-death-of-son-became-a-victim-of-conspiracy-mandi-news-sml3783650107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की रहस्यमयी मौत पर बोले पिता, साजिश का बना शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की रहस्यमयी मौत पर बोले पिता, साजिश का बना शिकार
विज्ञापन
ढेलू निवासी बीरी सिंह की मौत पर परिजनों की ओर से उठाए गए सवाल पर जांच करने के लिए घर पहुंची पुलिस क?
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत ढेलू के निवासी बीरी सिंह की रहस्यमयी मौत पर पिता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पिता का आरोप है कि उनके बेटे को साजिश के तहत मारा गया है। हादसे में घायल होने के बाद बेटे की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई थी।
आरोप है कि उनके बेटे को किसी विवाद के तहत हादसे का शिकार बनाया गया। मंगलवार को बीरी सिंह के पिता बेली राम ने बेटे की रहस्यमयी मौत पर पुलिस थाने के प्रभारी प्रीतम जरियाल को शिकायत पत्र सौंपा। पुलिस टीम ने मृतक के घर ढेलू में पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात की और बयान कलमबद्ध किए।
दस जुलाई को ढेलू निवासी बीरी सिंह को मच्छयाल से घायल और बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया लेकिन 14 जुलाई को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की 15 साल की बेटी पलक और आठ साल का बेटा तक्ष पिता की मौत से स्तब्ध है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि जोगिंद्रनगर के ढेलू निवासी बीरी सिंह की मौत को लेकर स्वजनों ने सवाल उठाए हैं। इस संबंध में शिकायत पत्र सौंपा है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की है। संवाद