फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farms along the BSL canal, still thirsty

Mandi News: बीएसएल नहर के किनारे खेत, फिर भी प्यासे

Sun, 01 Jun 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Farms along the BSL canal, still thirsty
सुंदरनगर (मंडी)। ब्यास सतलुज लिंक (बीएसएल) परियोजना की नहर के साथ सटी विकास खंड धनोटू की लोअर बहली पंचायत के गांव हरवानी, मसोह और दमोह गांव के लोग पेयजल और सिंचाई सुविधा के लिए जूझ रहे हैं। खेत-खलिहानों को सिंचित करने के लिए नहर से पानी नहीं मिल रहा है। बेरोजगार युवा एवं किसान चाह कर भी अपनी भूमि में नगदी फसल का उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मुनि लाल, राम चंद्र, महंत राम, नरपत राम ने बताया कि गांव के निकट ही बीएसएल परियोजना की बग्गी-सुंदरनगर नहर है। इसी नहर से पानी लिफ्ट कर क्षेत्र की अन्य कई पंचायतों के खेतों को सिंचाई के लिए पहुंचाया गया है। नहर के करीब होने के बावजूद तीन गांव अभी भी पेयजल और सिंचाई सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग सुंदरनगर इनके लिए कोई ऐसी योजना तैयार नहीं कर पाया है जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो। गर्मी के सीजन में अमीर लोग तो पानी के टैंकर मंगवा कर भी गुजारा कर लेते हैं, लेकिन गरीब लोग अभी भी प्रशासन और राजनेताओं की तरफ देख रहे हैं। पिछड़े क्षेत्र की तरह यहां किसान खेती के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं। किसानों ने उनके क्षेत्र को भी सिंचाई योजना के साथ जोड़ने की मांग की है। अगर सिंचाई सुविधा मिलेगी तो 3500 से चार हजार बीघा जमीन में नगदी फसलों को उगाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
सबसे अधिक खराब हालत हरवानी गांव की है। यहां पेयजल संकट बड़ी समस्या है। पंचायत के तीनों गांव को अगर सिंचाई की सुविधा मिले तो यहां की उपजाऊ जमीन भी सोना उगल सकती है। स्थानीय विधायक विनोद कुमार से लेकर सरकार को अवगत करवाया है लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हो पाई है।
-किशोरी लाल, प्रधान लोअर बैहली पंचायत

...
इलाके के लिए 17 करोड़ रुपये की स्कीम लाई जा रही है। इससे पीने के पानी की समस्या का हल हो जाएगा। सिंचाई का जिम्मा मेरे पास नहीं है।

-रजत गर्ग, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed