{"_id":"6a897c64463e53a0190477e0","slug":"farmers-in-eight-villages-in-distress-due-to-the-menace-of-wild-boars-mandi-news-c-90-1-mnd1027-210054-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जंगली सूअरों के आतंक से आठ गांवों के किसान मुश्किल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जंगली सूअरों के आतंक से आठ गांवों के किसान मुश्किल में
विज्ञापन
मक्की-धान की फसलें कर रहे तबाह, आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान
प्रशासन और वन विभाग से समस्या के स्थायी समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपमंडल सदर मंडी के रत्ती पुल क्षेत्र के गडल, जोला, जगनाह, साईं, ककड़ाहु, नालुंआ, थलेहड़ और जनेड गांवों में पिछले करीब एक माह से जंगली सूअरों ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सूअरों के झुंड रात के समय खेतों में घुसकर मक्की, धान, अरबी और आलू की तैयार फसलों को रौंद रहे हैं। इससे आठ गांवों की 10 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है।
फसलें बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित ग्रामीणों आशीष शर्मा, गीतानंद शर्मा, महेंद्र पाल, बालकाराम, नागेंद्र कुमार, शिव राम, चेत राम, हुकम राजू और भूरी सिंह ने प्रशासन व वन विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई न हुई तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
बॉक्स
ग्राम पंचायत और वन विभाग को आपसी समन्वय से समस्या का स्थायी समाधान निकालने के आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। -चंद्र प्रकाश, एसडीएम सदर मंडी