फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers got the soil tested in Chauharghati.

Mandi News: चौहारघाटी में किसानों ने करवाया मिट्टी का परीक्षण

Sat, 15 Nov 2025 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers got the soil tested in Chauharghati.
कृषि विभाग ने शुरू किया मृदा परीक्षण अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कृषि विभाग ने चौहारघाटी की पंचायतों में मृदा परीक्षण का अभियान शुरू कर दिया है। चौहारघाटी की सनवाड़ और बथेरी पंचायत के लगभग 90 किसानों ने अपने खेतों की मिट्टी की टेस्टिंग मृदा वाहन प्रयोगशाला में करवाई है। इसकी रिपोर्ट तीन से चार दिनों में आएगी। कृषि विभाग किसानों को मृदा कार्ड जारी करेगा।
किसानों ने करीब 500 ग्राम मिट्टी प्रयोगशाला वैन तक पहुंचाई। कृषि विभाग की टीम की ओर से प्रयोगशाला वाहन में किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच को लाइव दिखाया। कृषि प्रसार अधिकारियों की ओर से किसानों को कई अहम जानकारियां भी दी गईं। अभियान का उद्देश्य मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी प्रदान करना है। नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोस्ट, जिंक, कॉपर, आयरन, मैग्नीज और ऑर्गेनिक कार्बन का परीक्षण कर पोषक तत्वों के बारे में किसानों को बताया। सनवाड़ पंचायत की प्रधान मीरा ठाकुर, उपप्रधान चंद्र प्रकाश, पूर्व प्रधान सागर ठाकुर, पूर्व उपप्रधान जितेंद्र और जगदीश तथा वार्ड सदस्य भी शामिल रहे। रफीक, रमेश कुमार, महेंद्र पाल, भूरी देवी, जोगिंदर कुमार, महेंद्र पाल आदि किसानों ने अपनी खेती की मिट्टी के सैंपल जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

....
मृदा जांच से खेतों की मिट्टी के पोषक तत्वों की जानकारी प्राप्त होती है। जिन पोषक तत्वों की मिट्टी में कमी होती है किसान उसकी भरपाई कर अधिक फसल प्राप्त कर सकता है। कृषि विभाग की ओर से मृदा परीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। किसानों को खेती संबंधी अन्य जानकारी भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम चंद्र, कृषि उपनिदेशक जिला मंडी
0 0 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed