फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers busy preparing fields for tomatoes

Mandi News: टमाटर के लिए खेतों को तैयार करने में जुटे किसान

Mon, 30 Dec 2024 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers busy preparing fields for tomatoes
बल्हघाटी के डडौर में टमाटर की खेती के लिए खेत में कार्य करता युवा
बग्गी (मंडी)। बारिश होने से अब किसानों ने टमाटर की खेती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पनीरी के लिए खेत बनाए जा रहे हैं। युवा किसान टमाटर की फसल को महत्व देकर बड़े स्तर पर खेती कर रहे हैं। कुछेक युवाओं ने तो भूमि भी ठेके पर ले रखी है। हालांकि पनीरी लगाने का समय 15 जनवरी से शुरू होता है। पौध लगाने का समय मार्च में होता है। बल्ह और नाचन में बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती की जाती है। क्षेत्र की ढाबण, भयारटा, सलवाहन, कोट दियारगी सहित बग्गी क्षेत्र की दर्जनों पंचायतें ऐसी हैं जहां के किसान टमाटर की फसल से आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान विनय, विकास, संजय, सुनील, आशीष, विजय, तंवर और अंशुल ने बताया कि पढ़ाई और ट्रेनिंग किए 20 से 25 वर्ष बीत चुके हैं। नौकरी न मिलने से 8 से 10 वर्षों से टमाटर की खेती कर रहे हैं। अब सरकार ने टमाटर उत्पादन में प्रयोग होने वाले बांस की कटाई पर रोक लगा दी है। इससे बांस की जीप 15 से अधिक में पड़ रही है। पहले 11 से 13 हजार रुपये में मिल जाती थी। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि टमाटर की फसल में प्रयोग होने वाले बांस की जगह प्रदेश सरकार को लोहे या प्लास्टिक के डंडे (पोल) अनुदान पर उपलब्ध करवाए।
विज्ञापन

...
टमाटर की पनीरी के लिए 15 जनवरी से उपयुक्त समय शुरू हो जाता है। विभाग टमाटर के बीज को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवा रहा है।
-चौधरी राम, विषयवाद विशेषज्ञ बल्ह
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed