फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Farmers are preparing to take refuge in gods and goddesses

Mandi News: देवी-देवताओं की शरण में जाने की तैयारी में किसान

Sun, 31 Aug 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers are preparing to take refuge in gods and goddesses
गोहर (मंडी)। नाचन और सराज घाटी में लगातार हो रही बारिश से किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। जगह-जगह भूस्खलन से दर्जनों मार्ग बाधित हुए हैं। अलर्ट जारी होने से स्कूल-कॉलेज बंद हो रहे हैं, इससे पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में मौसम से हो रहे नुकसान से राहत दिलाने और मौसम साफ रखने की फरियाद लेकर क्षेत्रवासी अपने ईष्ट-कुल एवं क्षेत्र के आराध्य देवी- देवताओं की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं। बारिश होने से खेतों में बीजी गई फसलों के खराब होने से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। हजारों किसान बारिश बंद होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

आजकल नाचन और सराज घाटी में मटर की फसल पर बारिश से संकट छा गया है। किसानों में दौलत राम, मुरारी लाल, गगन ठाकुर, दिनेश कुमार, रमेश ठाकुर, हेम सिंह, पवन कुमार, यादविंद्र आदि ने बताया कि अगर एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहा तो फसलें तबाह हो जाएंगी। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ गगन प्रदीप ने बताया कि अत्यधिक बारिश मटर और अन्य नगदी फसलों के लिए नुकसानदायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed