फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   farmer aggresive againest government

टिहरा में किसानों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

Fri, 29 Apr 2016 07:08 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 29 Apr 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
farmer aggresive againest government
हड़ताल - फोटो : demo

टिहरा (मंडी)। किसान सभा टिहरा के बैनर तले किसान 38 दिन से क्रमिक अनशन पर हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार किसानों की मांगों पर सुनवाई नहीं कर रही है। शुक्रवार को सभा ने मांगों पर सुनवाई नहीं होने से तल्ख होकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

विज्ञापन



सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणताज राणा और खंड अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में अन्य लोगों ने टिहरा बाजार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा सरकार का पुतला फूंका। इन नेताओं ने कहा कि उनकी जायज मांगों में टिहरा को पूर्ण तहसील का दर्जा देना, चिकित्सकों की तैनाती, शौचालयों के निर्माण आदि के लिए क्रमिक अनशन किया जा रहा है। जिन्हें सरकार एवं विभाग पूरा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


भूपेंद्र ने कहा कि यदि शीघ्र ही जायज मांगों को नहीं माना गया तो छह मई को टिहरा में सामूहिक गिरफ्तारियां दी जाएंगी। इस अवसर पर राम चंद्र, करतार सिंह, मोहन लाल, प्रकाश शर्मा, रूपचंद, मेहर सिंह निर्मला चौहान, नीलम ठाकुर, विमला देवी, अरुण अत्री, विमला देवी, तारा देवी, कला देवी, सावित्री, रामेश्वरी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed