Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Family said - daughter cannot be hanged, murdered

परिजन बोले-फांसी नहीं लगा सकती बेटी, हुई हत्या

Tue, 18 Aug 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Family said - daughter cannot be hanged, murdered
मंडी। बल्ह घाटी के जजरौत गांव में विवाहिता की आत्महत्या को हत्या करार देते हुए परिजनों ने एसपी मंडी से न्याय की गुहार लगाई है। मंगलवार को इस संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रधान दिनेश प्रेमी की अगुवाई में एसपी मंडी से मिला और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

मृतका के पिता टेक चंद ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में शक जाहिर करते हुए कहा है कि उनकी बेटी फांसी नहीं लगा सकती है, उसकी हत्या की गई है। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था, इस कारण मौत से कुछ दिन पहले उनकी बेटी का झगड़ा भी हुआ। विवाहिता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने वर्ष 2018 में बाल्ह पंचायत के जजरौत निवासी युवक के साथ लव मैरिज की थी। दोनों पक्षों की रजामंदी होने के बाद नव दंपती अपने घर रहने लगा। इस दौरान दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी लगा रहा। शादी के कुछ माह बाद शिकायतकर्ता का दामाद काम के सिलसिले में विदेश चला गया, जो अब भी विदेश में ही है। दस तारीख को उनके दामाद का उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी को चक्कर आया है और उसे सुंदरनगर अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन

मृतका के माता-पिता सुंदरनगर अस्पताल पहुंचे, जहां बेटी को स्ट्रेचर पर मृत पाकर दंग रह गए। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को ससुराल पक्ष को सौंप दिया। ससुराल पक्ष से मौत का कारण पूछने पर जवाब मिला कि उनकी बेटी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। प्रतिनिधिमंडल में विश्वकर्मी सभा के अध्यक्ष महंतराम, बाल्ह पंचायत के उपप्रधान तुले राम, टेक चंद, भागीरथ, कर्म चंद, यादव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed