फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Family returning from fields pelted with stones; two injured.

Mandi News: खेत से लौट रहे परिवार पर पथराव, दो घायल

Wed, 07 Oct 2026 06:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
Family returning from fields pelted with stones; two injured.
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के तीसा थाना क्षेत्र में पत्थर रखने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर पथराव और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीर बख्श पुत्र गनिया निवासी गांव केहला डाकघर सेइकोठी तहसील चुराह जिला चंबा ने बताया कि छह अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ मक्का के खेत से लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में पत्थर रखने को लेकर शफी मोहम्मद, पीर मोहम्मद और यासीन निवासी गांव केहला के साथ उनका विवाद हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने पत्थरों पर अपना मालिकाना हक जताते हुए उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह परिवार के साथ अपने घर लौट आया। आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपी उनके घर के परिसर में पहुंच गए और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एक पत्थर शिकायतकर्ता के सिर पर लगा, जिससे उसे रक्तस्राव की चोट आई। वहीं, जब उसका बेटा लतीफ बीच-बचाव करने के लिए आया तो आरोपी शफी मोहम्मद ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसके हाथ में चोट लगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना तीसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed